#हादसा

July 29, 2024

अखबार लेकर जा रही गाड़ी पर हुआ लैंडस्लाइड, एक की गई जा*न, 3 घायल

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर परवाणू में लैंडस्लाइड होने से एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में एक बोलेरो कैंपर आ गई है। हादसे के वक्त गाड़ी में चार लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अखबार लेकर जा रही थी गाड़ी

बताया जा रहा है कि यह गाड़ी अखबार लेकर शिमला जा रही थी। सभी घायलों को उपचार के लिए ESI अस्पताल परवाणू में भर्ती करवाया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। लैंडस्लाइड से गाड़ी को भी भारी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 5 साल की बच्ची के साथ 14 वर्षीय लड़के ने की नीच हरकत

पहाड़ी से हुआ लैंडस्लाइड

जानकारी के अनुसार, बीती रात को पंजाब नंबर की गाड़ी PB08CP-9686 नंबर की बोलेरो कैंपर गाड़ी अखबार लेकर चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। इसी दौरान रात करीब 2.30 बजे जैसे ही गाड़ी परवाणू के आई लव हिमाचल पार्क के पास पहुंची तो अचानक पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया और गाड़ी उसकी चपेट में आ गई।

एक की मौत, तीन घायल

हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए परवाणू दाखिल करवाया गया। यहां गाड़ी सवार पंजाब के देवराज गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI रेफर किया गया। यहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय देव राज पुत्र देस राज निवासी फगवाड़ा, जिला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें: मशीन की चपेट में आया 32 वर्षीय अभिषेक, नहीं बच पाई जा*न जबकि, बाकी तीनों घायल ESI अस्पताल परवाणू में उपचाराधीन हैं। घायलों की पहचान कुलदीप सिंह (40) निवासी जिला होशियारपुर, पंजाब, भावुक (23) निवासी मोहल्ला जालंधर सिटी पंजाब और वंदना सोंधी (43) निवासी मोहल्ला जालंधर सिटी पंजाब के रूप में हुई है। हादसे के वक्त गाड़ी कुलदीप सिंह चला रहा था। फिलहाल, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: स्कूटी पर मायके जा रही थी महिला शिक्षिका, बस की टक्कर से स्वर्ग सिधारी आपको बता दें कि प्रदेश में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार दोपहर किन्नौर जिले के ज्ञाबुंग और रोपा नाले में बादल फटने के बाद मलबा लोगों के बगीचों में पहुंच गया। जिससे कई सेब के पौधे और नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। बादल फटने से करोड़ों की संपत्ति को नुकसान हुआ है। उधर, कुल्लू और लाहौल-स्पीती में बीते 24 घंटे के बाद ब्यास और सरेही नाला में जलस्तर बढ़ने के कारण पांच घरों के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख