#हादसा

May 31, 2024

हिमाचल: बेटे का रिश्ता पक्का करने निकले थे, खाई में गिरी कार-उजड़ गया परिवार

शेयर करें:

मंडी। कहते हैं कि मौत कब कहां आ जाए यह कोई नहीं बता सकता। कई बार तो किसी शख्स की मौत ऐसे समय में हो जाती है, जब घर में खुशी का माहौल होता है। ऐसा ही कुछ हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में हुआ है। जहां बेटे की शादी के रिश्ते की बातचीत करने जा रहे पिता समेत परिवार के तीन सदस्य हादसे का शिकार हो गए हैं।

झकझोर के रख दिया सबको

यह दर्दनाक हादसा उपमंडल की बालीचौकी-सुधराणी सड़क पर फागुधार में पेश आया है। इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, नहीं बची चालक की जान

जा रहे थे शादी की बात करने

बताया जा रहा है कि बालीचौकी की खलवाहन पंचायत के ग्राम पंचायत प्रधान उदमी राम अपने बेटे की शादी के सिलसिले में अपने भाई और चाचा के साथ ऑल्टो कार (टैक्सी) में सवार शिमला जा रहे थे। इसी बीच घर से थोड़ी दूर बालीचौकी सुधराणी में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरे नाले में गिर गई।

गहरी खाई में गिरी कार

गहरी खाई में गिरने का कारण कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। जिसमें से कोई भी नहीं बच पाया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशकत के बाद शवों को सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। यह भी पढ़ें: सीर खड्ड में डूबा 17 साल का युवक, मां-बाप का था इकलौता सहारा

मातम में बदल गई खुशियां

तीनों की मौके पर ही हुई मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। खुशी भरा माहौल पलभर में मातम में बदल गया। मृतकों की पहचान खलवाहन पंचायत प्रधान उदमी राम (50), तोता राम (48) पुत्र लग्न राम, फागनू राम (65) पुत्र भद्रु सिंह के रूप में की गई है। यह तीनों उदमी राम के बेटे की शादी की बातचीत करने शिमला जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मंडी में उदमी सिंह का साला उनका इंतजार कर रहा था। उदमी राम का एक ही बेटा है और वह अपने बेटे की शादी धूमधाम से करवाना चाहते थे। मगर इस हादसे के कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख