हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में एक दर्दनाक सड़क पेश आया है। यहां सुजानपुर में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त कार में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। जिनमें पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल है।
बताया जा रहा है कि जिला कांगड़ा के द्रमण लाहड़ गांव के रहने वाला रतन चंद अपनी पत्नी संतोष कुमार और बेटे विशाल कुमार के साथ अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच सुजानपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पिता ने इकलौते बेटे को दी मुखाग्नि, लाडले को विदा करने मोक्षधाम पहुंची मां
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत करके दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर में भर्ती करवाया। यहां से रत्न चंद और संतोष कुमारी को हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि, विशाल कुमार को प्राथमिक इलाज देने के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हिमाचल से जुड़ी यह बड़ी खबर भी पढ़ें
11 स्कूली बच्चियों का यौन शोषण: दुकानदार है आरोपी
यह शर्मनाक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां एक दुकानदार ने एक-दो नहीं बल्कि 11 स्कूली बच्चियों का यौन शोषण किया है। यह शख्स स्कूल के साथ ही दुकान करता था और उसकी दुकान में आने वाली बच्चियों को बहला-फुसला कर उनका यौन शोषण करता था। यौन शोषण का शिकार हुई सभी बच्चियां 7वीं से 11वीं कक्षा की छात्राएं हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टैंकर ने कुचला बच्ची का सिर: 2 साल की भी नहीं थी मासूम
यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के ऊना जिला में पेश आया है। यहां गगरेट में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी करीब दो साल की मासूम बच्ची को एक टैंकर चालक ने बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के वक्त बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची भट्ठे पर पानी लेकर आ रहे टैंकर के नीचे आ गई। बच्ची का सिर टैंकर...
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें