#हादसा

June 2, 2024

हिमाचल: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, नहीं बची चालक की जान

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में ज्यादातर हादसे वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण पेश आ रहे हैं। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में पेश आया है। यहां मंगला-जोत मार्ग पर भडियारोड के पास एक कार खाई में गिर गई है। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: काम पर गया था पति, घर लौटा तो कमरे में मिली पत्नी की देह

200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार मध्यरात्रि करीब 1.30 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि मंगला-जोत मार्ग पर भडियारोड के पास एक आई-20 कार नंबर HP-48-B-1640 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

नहीं बच पाई चालक की जान

हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खाई में जाकर मृतक के शव को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडकिल कॉलेज चंबा भेज दिया। मृतक की पहचान महिंदर पुत्र ज्ञान चंद निवासी सरु के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोल्ड ड्रिंक्स लेने बाजार गई थी किशोरी, भगा ले गया युवक, मिली ये सजा

परिजनों को सौंपा शव

मामले की पुष्टि करते हुए SP अभिषेक यादव ने बताया कि अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। बता दें कि बीते कल हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी एक दर्दनाक हादसा पेश आया था। हादसे में एक ऑल्टो कार अनिंयत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें से एक ही मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख