#हादसा

January 21, 2025

हिमाचल: PM मोदी की रैली में गई बस खाई में गिरी, नहीं बच पाया चालक

शिमला: निजी बस हादसे में चालक की मौत, परिचालक घायल

शेयर करें:

Road bus driver pm modi rally chaupal shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

PM मोदी की रैली में गई थी बस

यह निजी बस बीते कल PM मोदी की रैली में गए लोगों को लेकर वापस लौटी थी। सभी लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने के बाद बस हादसे का शिकार हो गई।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सुबह-सवेरे ट्रैवलर और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, 13 लोग…

सभी सवारियों को सुरक्षित पहुंचाया घर

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिला शिमला के चौपाल उपमंडल में पेश आया है। हादसे वाला स्थान जिला सिरमौर और चौपाल सीमा पर स्थित है। बताया जा रहा है कि बीती रात को निजी बस चालक ने बस नंबर HP64C/8197 में नाहन में PM मोदी की रैली में गए सभी लोगों को पुलबाहल वापस सुरक्षित पहुंचाया।

गहरी खाई में गिरी बस

इसके बाद जब वह बस को लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच पुलबाहल से करीब तीन किलोमीटर दूर धारटुखाड़ी नाला के पास बस अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में सिर्फ चालक और परिचालक ही सवार थे।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: रिश्तेदार के घर गए थे 2 युवक, वापस लौटते समय एक की गई जान

चालक की मौके पर हुई मौत, परिचालक घायल

हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय कपिल कुमार पुत्र लोक बहादुर गांव थनोग, राजगढ़ के रूप में हुई है। जबकि, परिचालक महेश कुमार (30) पुत्र बलदेव गांव बरेडी, राजगढ़ को घायल अवस्था में सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल भेज दिया है। साथ ही घायल परिचालक का बयान कलमबद्ध कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख