राजनीति

#हादसा

September 27, 2024

HRTC बस और बाइक में जोरदार टक्कर, बुझ गया एक घर का चिराग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Road bus bike rampur shimla himachal pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। शिमला के रामपुर क्षेत्र में एक HRTC बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के वक्त बस में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

ओवरटेक करते पेश आया हादसा

बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करते पेश आया है। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि, बस के फ्रंट पार्ट को काफी नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें: रिटायर HAS को किया हाउस अरेस्ट, CBI ऑफिसर बनकर शातिर ने लूटे 73 लाख

HRTC बस और बाइक में जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, हादसा बीती शाम पेश आया है। रामपुर से कुमारसैन की तरफ जा रही HRTC बस बावड़ी के पास NH-5 पर पहुंची। वहीं, नोगली की तरफ एक UP नंबर की बाइक आ रही थी। इसी दौरान ओवरटेक करते समय बाइक और HRTC बस की जोरदार टक्कर हो गई।

बाइक चालक की मौके पर हुई मौत

जैसे ही बस और बाइक की टक्कर हुई बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, हादसे में बाइक चालक बाइक से नीचे गिर गया और बेसुध हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को 108 एंबुलेंस की मदद से खनेरी अस्पताल ले गई। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल : बस स्टेंड की तरफ जा रहा था युवक, सड़क पार करते टेंपो ने कुचला

परिजनों को दी बेटे की मौत की खबर

मृतक की पहचान 35 वर्षीय चांद के रूप में हुई है- जो कि उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर का रहने वाला था। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP नरेश शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया है कि हादसा ओवरटेक करते समय पेश आया है। फिलहाल, पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख