राजनीति

#हादसा

November 20, 2024

हिमाचल में हैवी ड्राइवर का कारनामा- NH से उड़ती कार DSP के आंगन में गिरी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Retired dsp mandi house car road high way four boys himachal pradesh
मंडी। किसी शायर ने लिखा है कि मुसीबतें आती हैं बिना दस्तक के दरवाजे पर, हर आहट देती है सबक, दिल के अंदर। ऐसा ही कुछ हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक रिटायर्ड DSP के साथ हुआ है। दरअसल, मंडी शहर से करीब 5km दूर एक कार NH से उड़ती हुई आकर DSP के घर की छत पर गिर गई है।

DSP के घर पर गिरी कार

इस हादसे के बाद इलाके में हर कोई हैरान है। हादसे के वक्त कार में चार युवक सवार थे। जबकि, रिटायर्ड DSP का परिवार सो रहा था। यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक से मिला चिट्टे का जखीरा, ऐसे खत्म हुआ काले कारोबार का खेल

आंगन में हुआ जोरदार धमाका

बताया जा रहा है कार के गिरते ही इतना जोरदार धमाका हुआ कि सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। एक पल के लिए उन्हें समझ नहीं आया कि ये हुआ क्या है और किसी चीज की इतनी भयानक आवाज है। मगर जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

आधी रात पेश आया हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, ये  हादसा मंगलवार रात करीब 1.30 बजे मंडी शहर से 5km दूर विंद्राबणी के पास पेश आया है। हादसे में एक i20 कार नंबर HP34E-7966 मलोरी टनल के चंडीगढ़ मनाली फोरलेन से उछलकर रिटायर्ड DSP ब्रह्म दास के घर की छत पर टकराते हुए आंगन में आ गिरी। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को एक और झटका, HPTDC के होटलों को बंद करने का आया फरमान

कार में सवार थे 4 युवक

हादसे के वक्त कार विन्द्रावनी के पास फोरलेन टनल से मनाली की तरफ जा रही थी। कार में चार युवक सवार थे। कार के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हक्के-बक्के रह गए लोग

उधर, गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही रिटायर्ड DSP और उनकी पत्नी रिटायर्ड डॉ. सरोज आर्य बाहर निकले। उन्होंने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को मौके पर बुलाया। इसी बीच शोर सुनते ही सामने से फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल कर मंडी जोनल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्तों के साथ बाजार गया युवक लापता, तलाश में दर-दर भटक रहा परिवारट

कैसे पेश आया हादसा?

बताया गया कि, कार सवार युवक अपने एक फौजी दोस्त जिसका नाम दीपू है को ड्यूटी पर जाने के लिए उसे वॉल्वो बस में बैठाकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में कार चालक से बेकाबू हो गई और वह सड़क से तकरीबन 150 फुट नीचे एक मकान की छत से टकराती हुई गिर गई।

पुलिस अधिकारी ने की मामले की पुष्टि

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं और DSP के घर को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में एक स्कूटी भी बुरी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख