राजनीति

#हादसा

January 21, 2025

हिमाचल का किसान: नहाने के लिए नदी में उतरा और डूब गया, पसरा मातम

चंबा: रावी नदी में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Ravi river man drown chamba himachal pradesh

चंबा। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी कहर बरपा रही है। ऐसे में बहुत सारे लोग राहत पाने के लिए नदी व नहरों में नहाने जा रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कई लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से सामने आया है। यहां रावी नदी में नहाने उतरे एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है।

गर्मी से पाना चाहता था निजात 

बताया जा रहा है कि व्यक्ति खेतों में फसल की कटाई का कार्य कर रहा था। इसी बीच गर्मी से निजात पाने के लिए वह रावी में नहाने के लिए चला गया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो बेटियों और पत्नी को पीछे छोड़ गया देवेंद्र, खंडहर में मिली देह

खेतों में काट रहा था फसल

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय जिला चंबा के पलूंही का रहने वाला फतेह मुहम्मद सरोल के पास लोगों के खेतों में फसल काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान बेहद गर्मी होने के कारण वह रावी नदी में नहाने चला गया। इसी बीच अचानक वह नदी में डूबने लगा।

नहाते समय नदी में गया डूब

इस दौरना वहां मौजूद लोगों ने जब उसे डूबते हुए देखा तो वह सभी लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे। इसके बाद लोगों ने उसे बेसुध हालत में नदी से बाहर निकाला। फिर तुरंत उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। SP चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस टीम द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पहले कराया किशोरी का अबॉर्शन, फिर दफना दिया नवजात

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख