#हादसा

October 12, 2024

हिमाचल ने खोया एक और होनहार, अरब सागर में शहीद हो गए पायलट राकेश

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कई युवा देश-प्रदेश के बाहर नौकरी कर रहे हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि घर से कमाने के लिए निकले यह युवा किसी हादसे में अपनी जान गवां बैठते हैं। अब ऐसी एक दुखद खबर कांगड़ा जिले से सामने आई है। जिले का एक होनहार बेटा गुजरात के पोरबंदर के पास अरब सागर में शहीद हो गया है।

अरब सागर में शहीद हुआ जवान

मृतक की पहचान राकेश कुमार राणा (38) के रूप में हुई है- जो कि कांगड़ा के चढियार के पास बरवाल खड्ड के रहने वाले थे। राकेश के निधन के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राकेश 40 दिन से लापता थे और अब उनका शव अरब सागर से मिला है। यह भी पढ़ें: नहीं रहे हिमाचल के ‘बिस्मिल्लाह खान’ सूरजमणी, विदेश में भी कमाया था बड़ा नाम

क्रैश हो गया था हेलिकॉप्टर

बता दें कि राकेश कुमार राणा भारतीय तटरक्षक बल में बतौर पायलट तैनात थे। बीती 2 सितंबर को राकेश गुजरात में राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए थे। मगर उनका ALH MK-3 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था।

चार लोग थे सवार

हेलिकॉप्टर में राकेश कुमार राणा समेत चार लोग सवार थे। इस भयानक हादसे के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान बचाव दल ने क्रू मेंबर के एक सदस्य को बचा लिया था। जबकि, दो अन्य कमांडर (JG) विपिन बाबू और प्रधान नाविक करण सिंह के शव हादसे के तुरंत बाद ही बरामद कर लिए। मगर राकेश का कुछ पता नहीं चल पाया। यह भी पढ़ें : पहले बड़ा बेटा.. अब छोटा भी परिजनों को छोड़ गया अकेला, जंगल में मिली देह

40 दिन बाद मिले राकेश के अवशेष

अब पूरे 40 दिन बाद बीती 10 अक्टूबर को राकेश का शव अब अरब सागर से बरामद कर लिया गया है। राकेश के अवशेष गुजरात के पोरबंदर से लगभग 55 किलोमीटर दूर पाए गए हैं।

पूरे क्षेत्र में पसरा मातम

राकेश अपनी 18 साल की सेवा के दौरान ग्रुप ट्रेनिंग अफसर भी रहे। वर्तमान में राकेश इंडिन कोस्ट गार्ड में पोरबंदर में कमांडेंट के पर पर तैनात थे। जब गुजरात में भयंकर बाढ़ आई थी- उस वक्त राकेश ने अपनी जान की परवाह किए बिना 67 लोगों की जान बचाई थी। अब राकेश के निधन की खबर सुनने के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख