राजनीति

#हादसा

December 15, 2024

हिमाचल : घर पर इंतजार कर रहे थे बच्चे, रास्ते में थम गई पिता की सांसें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Railway gate track kangra labourer man nagrota suriyan himachal pradesh
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां हरिपुर थाना क्षेत्र के गुलेर गांव में रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। इस घटना के बाद से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

रेलवे फाटक के पास मिला शव

बताया जा रहा है कि मृतक हिमाचल के कांगड़ा जिले का ही रहने वाला था। व्यक्ति दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटा-बेटी हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को देख कार छोड़ भागे तस्कर, सीट के पास मिला चरस का थैला

दिहाड़ी लगाने गया था तिलक

जानकारी के अनुसार, नगरोटा सूरियां के बनतुंगली गांव का रहने वाला 45 वर्षीय तिलक राज शुक्रवार को घर से काम के लिए गया हुआ था। मगर देर शाम तक भी वो घर वापस नहीं लौटा। इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि रेलवे फाटक के पास तिलक राज अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। इसी दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को भी सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम उसे उठाकर उपचार के लिए स्वास्थय केंद्र हरिपुर ले गई। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार ने बस को मारी टक्कर, अंदर फंसे 3 सवार; मची चीख-पुकार

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि तिलक राज की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। मगर मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। तिलक राज की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तिलक राज की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। तिलक की कमाई से ही परिवार का पालन-पोषण होता था। अब दो बच्चों की जिम्मेदारी का बोझ तिलक की पत्नी के कंधों पर आ गया है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP देहरा अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला हार्ट अटैक का लगा रहा है। मृतक के परिजनों ने भी किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। यह भी पढ़ें : BIG BREAKING: दो कारों में जोरदार टक्कर, सवार थे कई लोग

हार्ट अटैक आने पर क्या करें?

  • कभी आपके सामने किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए तो सबसे पहले किसी समतल जगह पर उसे सीधा लेटाएं।
  • ऑक्सीजन की कमी के चलते उसका ब्रेन डैमेज हो सकता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने पर तुरंत सीने पर जोर-जोर से मुक्का मारें या तो सीने को जोर-जोर से दबाएं।
  • बेहोश पड़े व्यक्ति को तुरंत अपने हाथ से CPR दें। CPR में मुख्य रूप से दो काम किए जाते हैं- छाती को दबाना और दूसरा मुंह से सांस देना यानी माउथ टू माउथ रेस्चपरेशन।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार और बस में टक्कर, दो घरों के बुझे चिराग- तीसरे की हालत नाजुक

हार्ट अटैक के संकेत-

विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के लक्षण तीन-चार महीने पहले ही दिखने लग जाते हैं।
  • लोगों को भूख कम लगने लगती है। कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। खाने की पसंदीदा चीजें खाने से भी मन कतराने लगता है।
  • दिल में किसी तरह की दिक्कत होने पर लिवर को खाना पचाने में दिक्कत आने लग जाती है। पेट में गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको आपका पेट भरा-भरा और फूला हुआ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • अगर आपकी 500 मीटर चलने पर भी सांस फूल जाती है या फिर कुछ सीढ़िया चढ़ना भी आपके लिए मुश्किल हो जाता है तो यह भी अच्छे लक्षण नहीं है।
  • किसी व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा पसीना आना भी खतरनाक साबित हो सकता है।
  • रात के सोते समय में जबड़े में दर्द होना।
  • बाएं कंधे में तेज दर्द होना भी खतरनाक होता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख