राजनीति

#हादसा

December 4, 2024

हिमाचल : परिजन घर में कर रहे थे इंतजार, खेत में काम करते व्यक्ति की थम गई सांसें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Pukhri chamba man 49 years old himachal pradesh dtich
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां बनीखेत क्षेत्र के पुखरी में एक व्यक्ति पैर फिसलने के कारण गिर गया और उसकी मौत हो गई है। घटना के वक्त व्यक्ति अपने खेतों में काम कर रहा था।

पैर फिसलकर गिरा व्यक्ति

बताया जा रहा है जब तक घटना की जानकारी परिजनों और आसपास के लोगों तक पहुंची- तब तक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें: हिमाचल के डिपुओं में अभी नहीं मिलेगा तेल, दाल भी 17 रुपए हुई महंगी

खेत में कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार, बीते कल 49 वर्षीय केवल कुमार अपने घर के पास के खेतों में काम कर रहा था। काम करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वो खेतों से नीचे ढलान की तरफ गिर गया। इस घटना में केवल कुमार को काफी गंभीर चोटें आई और वो बेसुध हो गया।

परिजनों को पड़ा मिला बेसुध

वहीं, जब काफी देर तक वो घर नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश में निकले। परिजनों को केवल कुमार ढलान में बेसुध पड़ा पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस चौकी बनीखेत को सूचित किया और उसे अस्पताल ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल : शाही महात्मा गैंग के 9 और लोग अरेस्ट, सलाखों के पीछे बैठे साथियों ने बताया पता मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी डल्हौजी जगबीर सिंह ने बताया कि केवल कुमार के परिवार ने उसकी मौत पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस टीम ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान कलमबद्ध कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख