#हादसा

October 28, 2024

बड़ी खबर- हिमाचल में चलती बस का स्टीयिरंग हुआ लॉक, नाले में पलटी और...

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे के वक्त में कई यात्री सवार थे। हादसे के दौरान सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा बस का स्टीयरिंग लॉक होने के कारण पेश आया है।

पलट गई निजी बस

बताया जा रहा है कि ये निजी बस संसारपुर से ज्वाली की ओर जा रही थी। इस दौरान राजा का तालाब-ज्वाली मार्ग पर समलने में बियर बार फैक्ट्री के पास पहुंचते ही बस का स्टीयरिंग लॉक हो गया और बस बेकाबू होकर नाले में गिर गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बड़ी कंपनियों की फ्रैंचाइजी दिलवाने के दिखाए सपने, एडवांस में लिया 12 लाख

10 सवारियों को आई गंभीर चोटें

हादसे के वक्त बस में चालक-परिचालक समेत कई सवारियां भी सवार थी। हादसे में बस में सवार 10 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकाल कर उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक व्यक्ति राकेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए SP नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि अभी हादसे के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि हादसा बस का स्टीयरिंग लॉक होने के कारण हुआ है। (NOTE- अभी घायलों की पहचान नहीं पता चल पाई है। जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा)

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख