#हादसा

April 21, 2026

हिमाचल : गहरी खाई में समाई पिकअप, एक की मौके पर मौ*त- 3 की हालत नाजुक

खाई में गिरने से पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं

शेयर करें:

pickup deep ditch shimla road himachal police kotkhai

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। कोटखाई क्षेत्र में पांदली रोड पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। 

एक की मौत, 3 घायल

हादसे के वक्त गाड़ी में चार लोग सवार थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से हुए हैं। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें : सिया ह*त्याकांड में कई बड़े खुलासे- आरोपी ने पार की सारी हदें, 40 लोगों के बयान दर्ज

गहरी खाई में समाई पिकअप

यह दर्दनाक हादसा कोटखाई क्षेत्र में आज दोपहर को पेश आया। पांदली रोड पर एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए।

दोपहर को पेश आया हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा करीब 12 बजे के आसपास हुआ, जब पिकअप में चार लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ा और गाड़ी सीधे खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में विजय शर्मा नाम के व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज लगेगी आचार सहिंता! पंचायती चुनाव का होगा आगाज, आयोग ने बुलाई प्रेस वार्ता

घायलों की हालत नाजुक

तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई ले जाया गया- जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें विशेष निगरानी में रखा है।

 

pickup truck loses control and plunges into gorge in shimla one dead

हादसे के कारणों की जांच

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : डॉ. जनकराज बोले- पुरुषों में भी होती है बच्चेदानी, मैंने खुद एक ऑपरेशन में देखा है

कैसे पेश आया हादसा?

प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग हादसे की गंभीरता को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख