#हादसा

January 19, 2026

हिमाचल : बेकाबू ट्रक ड्राइवर ने रौंदा बाइक सवार, अपनी दुकान के बाहर खड़ा था बेचारा- निकले प्राण

ट्रक चालक मौके से हुआ फरार- पूरे इलाके में पसरा मातम

शेयर करें:

OVERSPEED TRUCK BIKE RIDER PAONTA SAHIB ROAD SIRMAUR HIMACHAL POLICE

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। पांवटा साहिब क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया है। इस हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है।

बेकाबू ट्रक ने रौंदा बाइक सवार

बताया जा रहा है कि हादसे के व्यक्ति अपनी दुकान के बाहर बाइक रोक कर खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे रौंद दिया और खुद मौके से फरार हो गया। इस हादसे में दुकानदार की मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल से 234 दिन गायब रहा शिक्षक, साथ ही डकार गया 4 लाख रुपये- विभाग ने नौकरी से निकाला

दुकान के बाहर खड़ा था दुकानदार

 

आपको बता दें कि हादसा भूपपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास पेश आया है। 47 वर्षीय विवेक कुमार ने दोपहर को अपनी दुकान के बाहर बाइक रोकी थी। इसी दौरान एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और खुद घटनास्थल से फरार हो गया।

ट्रक ने मार दी टक्कर

इस हादसे में विवेक बाइक समेत सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विवेक कुमार गरली, कांगड़ा का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम : हॉलीलॉज पहुंचे समर्थक, प्रतिभा सिंह बोलीं- हम CM के साथ

मौके से फरार ट्रक चालक

फिलहाल, ट्रक चालक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस टीम उसकी खोज कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उनका दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विवेक की मौत के बाद समूचे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

आए दिन पेश आ रहे हादसे

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्ष को शुरू हुए अभी महज 20 दिन ही बीते हैं, लेकिन इस छोटे से अंतराल में करीब 100 लोगों की जान अलग-अलग दुर्घटनाओं में जा चुकी है। इनमें सबसे अधिक मामले सड़क हादसों के हैं, जबकि कुछ घटनाएं आगजनी और अन्य कारणों से भी सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 10वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी : भरे जाएंगे 500 पद- यहां जानें पूरी डिटेल

 आंकड़ों पर गौर करें तो अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के चलते हुई हैं। कहीं ओवरस्पीडिंग जानलेवा साबित हुई, तो कहीं शराब के नशे में वाहन चलाने से मासूम लोगों की जिंदगी छिन गई। कई मामलों में हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनना भी मौत का कारण बना।

आग ने मचाया तांडव

इसके अलावा ठंड के मौसम में आग से जुड़ी घटनाएं भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। अलाव, गैस सिलेंडर और शॉर्ट सर्किट के कारण घरों और दुकानों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख