#हादसा

November 17, 2024

हिमाचल: सड़क से सीधे नदी में जा गिरा शख्स, मजदूरी कर पालता था परिवार

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति मजूदरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालता था। व्यक्ति की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं उनपर अब आर्थिक संकट भी मंडराने लगा है। व्यक्ति की मौत रावी नदी में गिरने से हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगामी जांच में जुट गई है।

चंबा जिला में हुआ दर्दनाक हादसा

दरअसल चंबा जिला के पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर दुर्गेठी के पास एक व्यक्ति सड़क से लुढ़क कर सीधे रावी नदी में जा गिरा। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान चीनू सरैन निवासी गांव ततैरिया डाकघर डमरुहाट तहसील गोंडा झारखंड के रूप में हुई है। व्यक्ति यहां मेहनत मजूदरी करता था और अपने परिवार का पेट पालता था। यह भी पढ़ें : हिमाचल : आखिर क्यों जिंदगी से तंग आ गया कमल? ढाबे पर काम कर पालता था परिवार

काम खत्म कर क्वार्टर जाते हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि व्यक्ति यहां पर सड़क निर्माण कार्य में लगा था। बीते रोज शनिवार को काम खत्म करने के बाद वह अपने क्वार्टर की तरफ जा रहा था। उसके आगे आगे उसके अन्य साथी भी जा रहे थे। इसी बीच अचानक से उसका पैर फिसला और वह सड़क से सीधे रावी नदी में जा गिरा। हैरानी की बात यह है कि इस बात की भनक आगे चल रहे उसके साथियों को नहीं लगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : डैम में गिरी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के चार लोग थे सवार, मची चीख-पुकार

साथी पूरा दिन करते रहे तलाश

कमरे में जाकर जब उसके साथियों ने उसे अपने साथ नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। व्यक्ति को उन्होंने काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच आज रविवार दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने रावी नदी के किनारे पर एक व्यक्ति को गिरे हुए देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। यह भी पढ़ें : सरकारी विभाग में फर्जी सर्टीफिकेट से पाई नौकरी, ऐसे पकड़ में आया आरोपी

पुलिस कर रही मामले की जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मिलकर व्यक्ति के शव को सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भरमौर में रखा है, जहां कल यानी सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख