#हादसा

December 9, 2024

हिमाचल : घर से शादी में गया था बुजुर्ग, काफी देर तक गहरी ढांक में तड़पता रहा बेचारा

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग पांव फिसलने के कारण गहरी ढांक में गिर गया है। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। घटना के वक्त बुजुर्ग किसी शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था।

गहरी ढांक में गिरा बुजुर्ग

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग कब गिरा इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। बुजुर्ग के गिरने का पता तब चला-जब उसी रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे गहरी ढांक में पड़ा हुआ देखा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटी को भगा ले गया युवक, तलाश में दर-दर भटक रहा पिता

शादी से लौट रहा था घर

मिली जानकारी के अनुसार, जोगिंद्रनगर उपमंडल के पट्टा गांव का रहने वाला लोकू राम (60) नंगीबांई गांव में किसी शादी समारोह में शरीक होने गया हुआ था। इसी दौरान शादी वाले घर से वापस लौटते वक्त रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वो गहरी ढांक में गिर गया।

अस्पताल भी नहीं पहुंच पाया

शादी से लौट रहे दूसरे लोगों को रास्ते में बुजुर्ग बेसुध पड़ा हुआ दिखा। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को फोन करके मौके पर बुलाया और उपचार के लिए बुजुर्ग को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में नए साल पर लाखों उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, महंगी मिलेगी बिजली लोगों का कहना है कि ना जाने बेचारा कब से ढांक में गिरा हुआ था। चोट लगने के कारण कितना तड़पा होगा और फिर उसने दम तोड़ दिया। समय पर किसी को बुजुर्ग ढांक में गिरा हुआ दिख जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। उधर, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की पुष्टि जोगिंद्रनगर प्रभारी सकीनी कपूर ने की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख