#हादसा

July 17, 2024

6 माह की अबोध बच्ची के सिर से उठा पिता का साया, 8 साल का बेटा देगा मुखाग्नि

शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां नाहन शहर के वाल्मीकि नगर में रहने वाले एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान अश्वनी नारनौल के रूप में हुई है- जो की 41 साल का था। अश्वनी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।

2 छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अश्वनी की बेटी महज 6 महीने के है और बेटा आठ साल का है। अश्वनी पिकअप चलाकर अपने घर-परिवार का गुजारा करता था। अश्वनी के पिता स्वर्गीय बाबू राम नारनौल एक अग्रणी समाजसेवी थे, जिन्होंने वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

यह भी पढ़ें: हर दिन मिलेंगे 500 रुपए, महीने के 15 हजार: मोदी सरकार की ये योजना है बेहद खास

बुलेट पर जा रहा था कुरुक्षेत्र

बताया जा रहा है कि अश्वनी घर से कुरुक्षेत्र में एक भोग रस्म में हिस्सा लेने के लिए अपनी बुलेट पर निकला था। इसी बीच हरियाणा स्थित साहा के पास पहुंचते ही अचानक एक ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

ऊपर से गुजर गया ट्रक

हादसे में अश्वनी सड़क पर बुलेट समेत गिर गया और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में अश्वनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसके शव को कब्जे में लेकर अंबाला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही साथ परिजनों को भी सूचित कर दिया।

यह भी पढ़ें: बड़े भाई ने जमीन पर पटक दिया छोटा भाई, अस्पताल में टूटा दम

सदमे में है परिवार

अश्वनी की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार सदमे में है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ रही है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख