राजनीति

#हादसा

September 23, 2024

हिमाचल : दांत दर्द की दवाई खाना महिला को पड़ा महंगा, छोड़ गई दुनिया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Married women tooth ache kangra 38 years old woman himachal
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां भवारना क्षेत्र में एक 38 वर्षीय महिला की दांत दर्द के कारण मौत हो गई है। महिला की मौत डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचार के दौरान हुई है।

दांत में उठा था तेज दर्द

बताया जा रहा है कि महिला थोड़े दिनों से दांत में दर्द होने के कारण परेशान थी। दांत में दर्द होने के कारण वो ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहले अटेंप्ट में पास किया UPSC एग्जाम

दवाई खाते ही शुरू हुई उल्टी

जानकारी के अनुसार, बीती 14 सितंबर को महिला में अचानक तेज दर्द उठा। जिसके बाद वो स्थानीय अस्पताल गई और दांत दर्द की दवाई लेकर आई। अस्पताल से घर आकर जब उसने दवाई खाई तो कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी।

अस्पताल पहुंचने पर हुई अचेत

इसी के चलते परिजन उसे फिर अस्पताल ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे पालमपुर रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर पालमपुर अस्पताल पहुंचे। मगर वहां पहुंचने पर महिला अचेत हो गई- जिसे देखकर परिवारवाले घबरा गए। यह भी पढ़ें: हिमाचल की वादियों से दिल्ली लौटे सोनिया और राहुल गांधी, प्रियंका यहीं डटीं

उपचार के दौरान हो गई मौत

वहीं, पालमपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। यहां अस्पताल में महिला को दाखिल कर उपचार शुरू कर दिया। हालांकि, उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

सदमे में पूरा परिवार

महिला की मौत के बाद से परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि दांत में दर्द होने के कारण महिला की मौत हो जाने से वो हैरान हैं। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज शव को कब्जे में ले लिया। फिर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को हवाले कर दिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख