मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। महिला किसी काम से घर से अभी निकली ही थी कि थोड़ी ही दूरी पर जाकर वह खाई में गिर गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
36 साल की महिला खाई में गिरी
मामला मंडी जिला के लड़भड़ोल क्षेत्र से सामने आया है। यहां दलेड़ ग्राम पंचायत के कुफरु गांव में 36 साल की विवाहिता मनु देवी पत्नी हरनाम सिंह आज मंगलवार दोपहर किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। जब वह घर से थोड़ी ही दूरी पर पहुंची तो अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में महिला को काफी चोटें आईं।
अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम
परिजनांे और ग्रामीणों ने महिला को खाई से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल लड़भड़ोल पहुंचाया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकांे ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
लडभड़ोल पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जोगिंदरनगर ले गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस शव अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जारी है।
हिमाचल से जुड़ी इस बड़ी खबर को भी पढ़ें
बड़े भाई ने जमीन पर पटक दिया छोटा भाई, अस्पताल में टूटा दम
हिमाचल के मंडी जिला में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला इस लिए भी ज्यादा हैरान और परेशान करने वाला हैए क्योंकि यहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें