राजनीति

#हादसा

June 29, 2024

ब्रेकिंग: लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान कई जवान शहीद: कई हुए लापता

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Many soldiers martyred during tank exercise in ladakh many went missing
लद्दाख में आर्मी एक्सरसाइज के दौरान कई जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा कई जवान लापता भी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ यह दुर्घटना लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में पेश आई है। जहां टैंक अभ्यास के दौरान नदी को पार करते वक्त अचानक से नदी में पानी का लेवल बढ़ गया, जिसमें भारतीय सेना के कई सारे जवान फंस गए।

यह भी पढ़ें: खड्ड की तेज धार को नहीं संभाल पाया विशाल: दोस्तों के साथ नहाने गया था

5 जवानों के शव बरामद

ताजा अपडेट के अनुसार घटनास्थल से 5 जवानों के शव बरामद किए गए हैं, जिसमें एक JCO भी शामिल है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ जवानों के लापता होने की भी बात कही गई है। हालांकि, अभी तक लापता और मृतकों का स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आ सका है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख