#हादसा

November 17, 2025

हिमाचल : काम करते सतलुज में गिर गया युवक, 2 घंटे बाद मिली देह- साथियों ने की थी... 

पुलिस कर रही मामले की जांच

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 27 वर्षीय युवक की नदी में डूबने के कारण मौत हो गई है। घटना के वक्त युवक निर्माणाधीन पुल पर मजदूर का काम कर रहा था।

नदी में डूबने से युवक की मौत

युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक के साथियों का कहना है कि युवक काफी मिलनसार और मेहनती थी। मेहनत-मजदूरी कर वो अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। उसकी मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पुल पर कर रहा था। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाइकों की टक्कर में दो सगे भाईयों सहित 4 ने तोड़ा दम, मंदिर से लौटते हुई घटना

 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा ध्वाल से तत्तापानी सड़क को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर पेश आया है। आज सुबह करीब 11 बजे युवक अपने काम में व्यस्त था। तभी अचानक काम करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सतलुज नदी में गिर गया।

साथियों ने की बचाने की कोशिश

युवक को गिरता देख उसके मजदूर साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की। मगर पानी का बहाव तेज होने के कारण देखते ही देखते चंद मिनटों में युवक नदी में समा गया। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : युवती की ह*त्या, लिव-इन में रह रही थी; पार्टनर ने किया कांड

 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई। NDRFकी टीम ने करीब दो घंटे की कठिन मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान 

संजय उराओ (27) झारखंड निवासी के रुप में हुई है। संजय की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संजय अपने गांव से दूर पैसे कमाने के चक्कर में रह रहा था। मगर उसे क्या पता था कि वो दोबारा कभी अपने गांव नहीं जा पाएगा। संजय की मौत के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : आधी रात को डीजल टैंकर से टकराई बस, 45 भारतीयों की हुई मौ*त; सो रहे थे सभी यात्री

साथियों के बयान कलमबद्ध

DSP भारत भूषण ने कहा कि पुलिस ने मृतक के साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों से पूछताछ कर प्रारंभिक बयान दर्ज किए हैं। साथ ही, निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा उपायों की जांच भी की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। स्थानीय लोग और सहकर्मी इस घटना से स्तब्ध हैं और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने की मांग की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख