#हादसा

December 29, 2024

हिमाचल : दो कारों में जोरदार टक्कर, आठ लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। चंडीगढ़-मनाली NH के मलोरी टनल पर दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे के वक्त दोनों गाड़ियों में कई लोग सवार थे। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दो कारों में जोरदार टक्कर

हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। हालांकि, अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के समय गाड़ियों में महिलाएं भी सवार थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल में बढ़े खाद के दाम, दो दिन बाद 240 रुपए मंहगी मिलेगी- देखें रेट लिस्ट

आमने-सामने हुई टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मलोरी टनल के पास पेश आया है। इस हादसे में हरियाणा नंबर की कार HR19S-5441 सुंदरनगर से मनाली की ओर आ रही थी। इस दौरान सामने से आ रही हिमाचल नंबर की कार HP76-8282 से जोरदार टक्कर हो गई।

दोनों कारों में सवार थे कई लोग

हादसे के दौरान कारों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक, अचानक थम गई सांसें

घायलों की पहचान

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान-
  • रवि (22) निवासी हरियाणा
  • विकास (22) निवासी हरियाणा
  • मोहित (25) निवासी हरियाणा
  • मंजीत (25) निवासी हरियाणा
  • वीेंद्र (26) निवासी हरियाणा
  • अंशिका (23) निवासी कटौला
  • निशांत (17) निवासी कटौला
  • उषा (46) निवासी कटौला
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का कॉटेज में छापा, महिला और उसके साथी से मिली चिट्टे की खेप मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि सभी घायलों को सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख