#हादसा

July 23, 2024

जंगल से मशरूम लाई दादी, खाने से चार बच्चों समते दादा की हालत हुई खराब

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए हैं। मशरूम खाने से परिवार के चार बच्चों समेत एक बुजुर्ग की तबीयत खराब हुई है। तीन बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल करवाया गया है।

परिवार जंगली मशरूम की सब्जी

मामला सराज विधानसभा क्षेत्र के रोपा गांव का है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने रात के खाने में जंगली मशरूम की सब्जी खाई। मगर इसके बाद परिवार के पांच लोगों की हालत खराब होने लगी। मशरूम खाने से चार बच्चों समेत दादा की तबीयत खराब हुई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल को केंद्र से मिली बड़ी सौगात, इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट देगी सरकार

चार बच्चों समेत दादा हुए बीमार

सुबह होते ही परिजनों द्वारा आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से सभी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्हणी ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद दो लोगों भदरू (72 साल) और मीनाक्षी (7 साल) की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

तीन बच्चों की हालत गंभीर

भदरू को इलाज देने के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि, 11 साल की प्रिया, रीता (13) और पांच साल के मासूम कपिल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें: “बजट का रोना रोते हैं CM सुक्खू, कर्ज का बोझ पहुंच जाएगा 1 लाख करोड़”-जयराम

मेले में गए थे माता-पिता

बच्चों के पिता चेतराम सूमली ने बताया कि वह अपनी पत्नी चंद्रा देवी के साथ मेले में गए हुए थे। बीते कल उसकी मां डमोदरी देवी बकरियां चराने के लिए जंगल में गई हुई थी। इसी दौरान वह वहां से मशरूम तोड़कर ले आई।

दादी लाई थी जंगल से मशरूम

इसी के चलते रात के समय में पूरे परिवार ने उस जंगली मशरूम की बनी सब्जी रोटी के साथ खाई। खाना खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों को चक्कर आने लगे, उल्टियां होने लगीं और पेट दर्द भी होने लगा। चेतराम ने बताया कि वह इस जंगली मशरूम की सब्जी तीन बार खा चुका है। मगर उसे कभी कुछ नहीं हुआ। यह भी पढ़ें: बचपन में पिता को खोया- मामा से मिली प्रेरणा: सेना में लेफ्टिनेंट बनी दीक्षा शर्मा

जान जाने का बना रहता है खतरा

वहीं, BMO जंजैहली डॉ. पुष्पराज ने बताया कि जंगल में उगने वाली ज्यादातर मशरूम जहरीली और खाने के लिए असुरक्षित होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी मशरूम खाने से बचना चाहिए। यह जहरीली मशरूम खाने से जान जाने का खतरा भी बना रहता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख