#हादसा

August 11, 2024

अपने दो साथियों के साथ काम से लौट रहा था सरकारी ठेकेदार, खाई में गिरी गाड़ी

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे के वक्त गाड़ी में तीन लोग सवार थे। तीनों लोग सरकाघाट उमपंडल के तहत गैहरा पंचायत में काम देखने गए थे। हादसे में एक सरकारी ठेकेदार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कुलदीप चंद के रूप में हुई है।

काम पर गया था सरकारी ठेकेदार

बताया जा रहा है कि रात करीब 8.30 बजे कुलदीप चंद अपने साथी राकेश कुमार और गांधी ठाकुर के साथ काम से वापस लौट रहे थे। इसी बीच जैसे ही वो गैहरा से थोड़ी दूर पहुंचे तो कुलदीप चंद का गाड़ी पर संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिर गई। यह भी पढ़ें: खेतों की रखवाली करने जा रहे नंदलाल को बैल ने कुचला, नहीं बची जा.न

खाई में गिरी गाड़ी

हादसे में कुलदीप चंद के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। जबकि, राकेश और गांधी ठाकुर सुरक्षित बच गए। इसके बाद दोनों ने आनन-फानन में कुलदीप चंद को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालस पहुंचाया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।

साथियों ने पहुंचाया अस्पताल, मगर...

वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की पुष्टि DSP संजीव गौतम ने की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख