कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां और शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती हैं। यहां बहुत सारे लोग ट्रैकिंग करने के लिए भी आते हैं। हालांकि, बहुत बार ऐसा होता है कि हिमाचल घूमने आए कई सैलानी हादसे का शिकार हो जाते हैं।
ट्रैकिंग पर गया था रोहन
ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से सामने आया है- जहां कोलकाता से घूमने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रोहन धर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: संजौली में लाठीचार्ज- टूट गए बैरिकेड्स, प्रदर्शनकारी हुए बेकाबू
छाती और बाजू में हुआ दर्द
बताया जा रहा है कि रोहन धर कुल्लू जिले के मनाली में हामटा की ट्रैकिंग पर गया था। इसी दौरान अचानक उसे छाती और बाजू में दर्द होने लगी। देखते ही देखते वह बेसुध हो गाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे मनाली के मिशन अस्पताल में लाया गया।
अस्पताल ले गए, मगर थम गई थी सांसें
मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने रोहन को मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें: ऑलिंपिक्स में मेडल लेकर भारत लौटा निषाद- प्रदेश के नेताओं से जाहिर की नाराजगी
क्या है मौत का कारण?
मामले की पुष्टि करते हुए DSP मनाली केडी शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण एल्टीट्यूड सिकनेस लग रहा है। मगर मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।