राजनीति

#हादसा

September 14, 2024

हिमाचल: गणेश विसर्जन करने गया था युवक, गणपत्ति के साथ खुद ही बह गया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Man swept away immersing ganesha baan ganga shri chamunda nandikeshwar dham kangra himachal
कांगड़ा। मुंबई की तर्ज पर अब हिमाचल में भी गणेश विसर्जन की परंपरा बनती जा रही है। हिमाचल मंे बड़ी संख्या में लोग अब गणेश चतुर्थी पर गणपति जी महाराज की स्थापना करते हैं और सात दिन बाद उनका नदी में विसर्जन करते हैं। हालांकि कई बार विसर्जन के समय अनहोनी घटना भी हो जाती हैं। ऐसी एक घटना कांगड़ा जिला में भी हुई है।

गणेश विसर्जन को गया युवक बाण गंगा में बहा

दरअसल कांगड़ा जिला में गणेश विसर्जन में गया एक युवक भी गणपत्ति के साथ ही पानी में बह गया। हालांकि वहां मौजूद अन्य लोगों और होमगार्ड के जवानों ने उसे कुछ ही दूरी पर कड़ी मशकत के बाद पकड़ लिया और उसकी जान बच गई। अन्यथा इस युवक की जान भी जा सकती थी। यह हादसा कांगड़ा जिले के श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम स्थित बाण गंगा में हुआ है। यह भी पढ़ें: शादी के दिखाता था सपने, कई बार की नीचता और फिर छोड़ दिया

पैर फिसलने से बाण गंगा में बह गया युवक

बताया जा रहा है कि बाण गंगा में बहने वाला युवक बिहार का रहने वाला रामू है। जो कि धर्मशाला के साथ लगते योल में मिस्त्री का काम करता है। वह गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चला गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक ने बताया कि उसका पैर फिसला था, जिसके चलते वह संभल नहीं पाया और गहरे पानी में बह गया। युवक को बहता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे पकड़ने का प्रयास करने लगे। यह भी पढ़ें: हिमाचल में उपचुनाव के लिए दाखिल हुए 249 नामांकन, इस दिन होगा मतदान

होमगार्ड जवानों ने कुछ दूर जाकर पकड़ा युवक

इसी बीच वहां मौजूद होमगार्ड के जवानों ने पानी में उतर कर युवक को कुछ ही दूरी पर जाकर पकड़ लिया और पानी से बाहर ले आए। यह हादसा बाण गंगा के पुल के पास हुआ है। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने सभी लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के चलते नदी नालों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गणेश विसर्जन के समय सावधानी बरतें और गहरे पानी में ना जाएं।

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन: सेना के जवानों से छीन ली ये सुविधा

बाण गंगा में घटना को देखते हुए बढ़ाई सुरक्षा

मंदिर अधिकारी ने बताया कि बाण गंगा में लोग गणेश विसर्जन के लिए आ रहे हैं। जिसे देखते हुए यहां पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इस घटना को देखते हुए अब सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। यह भी पढ़ें: शादी के दिखाता था सपने, कई बार की नीचता और फिर छोड़ दिया

प्रशासन कर रहा लोगों से नदी नालों तरफ ना जाने की अपील

बता दंे कि हिमाचल में आए दिन लोगों के नदी नालों में डूबने की खबरें सामने आ रही हैं। जिन्हें देखते हुए मौसम विभाग और पुलिस प्रशासन लगातार पर्यटकों और लोगों से अपील  कर रहा है कि नदी नालों तरफ ना जाएं, ताकि कोई अनहोनी ना हो।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख