#हादसा

December 1, 2024

हिमाचल : महिला को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, 20 कदम दूर खाई में गिरी गाड़ी

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक महिला को गाड़ी से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया है। दरअसल, महिला ने जिस गाड़ी में लिफ्ट ली वो सिर्फ 10 मीटर दूर जाकर दुर्घटनाग्रास्त हो गई। हादसे के वक्त मौके पर चीख पुकार मच गई।

महिला को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा

हादसे के समय वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। हादसे में महिला की मौत हो गई है। जबकि, वाहन चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ले रही 500 करोड़ रुपए कर्ज, कहां से करेगी वेतन-पेंशन का जुगाड़ ? मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार नाम का चालक अपनी पिकअप नंबर HP65A-0285 में गोबर लादकर बटोला गांव से नालटा (पीरन) की और जा रहा था। प्रदीप के साथ गाड़ी में अनिल कुमार भी सवार था।

खाई में गिरी गाड़ी

इसी बीच रास्ते में सरला नाम की एक महिला ने उनसे लिफ्ट मांगी- तो प्रदीप ने उसे लिफ्ट दे दी। इसी दौरान महज 20 कदम दूर (10 मीटर) जैसे वो बटोला-पीरन मार्ग पर पीरन से करीब दो किलोमीटर पीछे पहुंचे तो पिकअप अनियंत्रित हो गई। हादसे में पिकअप करीब 50 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें : वीरभद्र सिंह नाम से जाना जाएगा ये कॉलेज, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

महिला की मौत, दो घायल

हादसे में पिकअप में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उपचार के लिए IGMC शिमला पहुंचा। जहां मौजूद डॉक्टरों ने सरला को मृत घोषित कर दिया। जबकि, प्रदीप और अनिल अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हादसे की सूचना मृतका और घायलों के परिवार को दी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरी गाड़ी के नीचे दब गई महिला, डिपो से सामान लेने जा रही थी

कैसे पेश आया हादसा?

मामले की पुष्टि करते हुए जुन्गा पुलिस चौकी के अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने BNS की धारा 281, 125(A) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख