#हादसा

June 23, 2024

हिमाचल: दुकान के बाहर पड़ा मिला 30 साल का युवक, किसने मारी टक्कर पता ही नहीं

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भुंतर के तहत जिया में दुकान के सामने एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 30 साल के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। मगर मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। जिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने ही युवक के शव को जिया में दुकान के सामने फोरलेन किनारे पड़ा हुआ देखा। यह भी पढ़ें: बड़ी बहन ने रोते हुए दी 23 वर्षीय इकलौते भाई को मुखाग्नि, सबकी आंखें नम वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए कुल्लू अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल, पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सड़क पर लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

छुट्टी मनाने घर आया था फौजी: बस ने उड़ाया

यह हादसा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में पेश आया है। यहां सुजानपुर के भटलंबर गांव के पास एक बस और मोटर साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है- जो कि भारतीय सेना में फौजी था। मृतक की पहचान 37 वर्षीय सुरेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले ही सुरेश कुमार छुट्टियां बिताने के लिए घर आए...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिता के सामने तीसरी मंजिल से जवान बेटी ने लगाई छलांग

यह अजीबो-गरीब मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने पिता को देखते ही अपने कंप्यूटर संस्थान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रारंभिक उपचार देने के बाद PGI रेफर किया गया। जहां...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख