कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमटर दूर वैष्णो माता मंदिर के पास एक ट्रक ब्यास नदी में गिर गया है। हादसे के बाद से चालक लापता है।
हालांकि, चालक की तलाश के लिए मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त ट्रक को नदी से निकालने के लिए क्रेन भी बुलाया गया है। मगर अभी तक चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
ब्यास नदी में गिरा ट्रक
बताया जा रहा है कि बीती रात ट्रक मनाली से कुल्लू की तरफ आ रहा था। इसी बीच रात करीब 12.30 बजे जैसे ही ट्रक चालक बाशिंग के पास पहुंचा तो उसका ट्रक से संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरा।
यह भी पढ़ें: पति की आंखों के सामने नदी में बह गई पत्नी: फोटोशूट करा रहे थे दोनों
हादसे में चालक हुआ लापता
हादसे के बाद से ट्रक चालक लापता है। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि ट्रक में चालक के साथ और लोगों के होने की भी आशंका है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा लापता चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में FIR दर्ज की गई है।
हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:
खाई में गिरी दूध ले जा रही गाड़ी- 5 लोग थे सवार
हिमाचल के कुल्लू जिला में सुबह-सवेरे एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां आनी में एक दूध की सप्लाई करने वाली गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के समय गाड़ी में चालक सहित पांच लोग सवार थे।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह-सवेरे यह लोग गाड़ी में सवार होकर दूध...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
घर से लापता हुआ मां-बाप का लाड़ला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 18 साल का लड़का लापता हो गया है। इस बात की किसी को कोई जानकारी नहीं है कि युवक कहां चला गया है। परिजन अपने जवान बेटे के इस तरह से लापता होने से काफी परेशान है।
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर युवक की तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उन्होंने बेटे की...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें