#हादसा

October 24, 2024

हिमाचल : बाइक और कैंटर में हुई जोरदार टक्कर, एक घर का बुझ गया चिराग

शेयर करें:

कुल्लू। दिवाली के त्योहार को कुछ ही दिन बाकी है। इसी बीच हिमाचल के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। कुल्लू-मनाली NH पर स्थित बंदरोल के पास एक बाइक और कैंटर में जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में एक जवान युवक की मौके पर मौत हो गई है।

बाइक और कैंटर की टक्कर

हादसा इतना भयानक था कि कैंटर की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं और कैंटर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय हेमराज के रूप में हुई है- जो कि जिला कुल्लू के बंदरोल का रहने वाला था। बेटे की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : MNREGA में काम कर रही महिलाएं बना सकेंगी अपना घर, सरकार देगी पैसा

परिवार ने खोया जवान बेटा

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बीते कल देर रात पेश आया है। हादसे में जवान की युवक की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले की पुष्टि SP कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने की है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार में मंत्री ने दी सफाई- पदों से हटाए नहीं एडजस्ट किए जा रहे हैं कर्मी

निजी बस और टैक्सी में टक्कर

वहीं, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भी देर रात एक हादसा पेश आया है। जिले के पिंगलनाला में एक निजी बस और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे के वक्त दोनों वाहनों में कई लोग सवार थे। हादसे के दौरान लोगों में चीख-पुकार मच गई।

सवारियों में मची चीख-पुकार

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त निजी बस गगल से धर्मशाला की ओर जा रही थी। जबकि, टैक्सी धर्मशाला से गगल की ओर जा रही थी। इस दौरान पिंगलनाला के पास दोनों वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख