राजनीति

#हादसा

June 27, 2024

खाना खाकर साथ सोए दो यार: सुबह एक ही उठा, जांच शुरू

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kullu manali boy room friend himachal pradesh gompa road
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक गोंपा रोड में अपने दोस्त के कमरे में रहने के लिए गया हुआ था। मृतक की पहचान रिंकू के रूप में हुई है- जो कि नवलाय, जिला मंडी का रहने वाला था।

दोस्त के पास रहने गया था रिंकू

बताया जा रहा है कि रिंकू का दोस्त राम सिंह मनाली के गोंपा रोड में किराए के कमरे में रहता है। बीते कल रिंकू उसके पास रहने के लिए आया हुआ था। रात को दोनों ने एक साथ खाना खाया और फिर सो गए। मगर अगली सुबह जब राम सिंह रिंकू को उठाने लगा तो वह नहीं उठा। यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार पर भड़के राज्यपाल: बोले- पद की गरिमा बनाए रखने के लिए कुछ भी करूंगा

नहीं उठा सुबह, पड़ा हुआ था अचेत

रिंकू अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर आकर पाया कि रिंकू की मौत हो चुकी थी। राम सिंह मूल रूप से पालमपुर, जिला कांगड़ा का रहने वाला है। शुरुआती जांच में कयास लगाए जा रहे हैं कि रिंकू की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। फिलहाल, पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

दो बच्चों के पिता ने लगाया फंदा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में 45 साल के एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गया है। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है- जोकि रामनगर नकड़ोह का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि विजय कुमार एक उद्योग में काम करता था। बुधवार रात करीब 11 विजय अपने कमरे में गया...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मां ने ही लुटवा दी बेटी की आबरू

यह शर्मनाक मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां एक मां ने ही अपनी सगी बेटी की इज्जत को अपने दूसरे पति के हाथों लूटवा दिया है। पीड़िता नाबालिग के पिता ने अपनी पूर्व पत्नी और उसके वर्तमान पति पर बेटी का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के साथ पंजाब के अंबाला में दुष्कर्म किया गया है। बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी अब उससे अलग हो गई है और उसने दूसरी...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख