#हादसा

October 2, 2024

हिमाचल- चारा लाने जंगल गया था बुजुर्ग, भालू ने पीछे से किया अटैक, फिर..

शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग कनिया राम पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना बीते सुबह 8:00 बजे के आसपास हुई। बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय बुजुर्ग कनिया राम भालू से भीड़ गए और जान बचा कर वापस लौटे।

भालू ने पीछे से किया हमला

घटना उस समय पेश आई जब कनिया राम जंगल में अपने पशुओं को चारा लेने गए थे। घंडूरी गांव के निवासी कनिया राम पर अचानक पीछे से भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने उनके मुंह पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें : हिमाचल- ग्राम सभा में नहीं शामिल हुआ 1500 वाला मुद्दा, 9 एजेंडे तय- जानें डिटेल

कनिया राम ने नहीं हारी हिम्मत

हालांकि, घायल होने के बावजूद कनिया राम ने हिम्मत नहीं हारी और भालू पर दराट से पलटवार किया जिससे भालू भाग निकला। घायल अवस्था में कनिया राम किसी तरह सड़क तक पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर उन्हें तुरंत सीएचसी नौहराधार पहुंचाया। यह भी पढ़ें : शिमला से डगशाई जेल तक -10 बार शिमला आए थे महात्मा गांधी, यहां जानें अनसुने किस्से

अस्पताल में भर्ती है बुजुर्ग

बता दें कि इस समय कनिया राम राजगढ़ के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं, वन विभाग के बीट गार्ड चाढ़ना श्याम लाल ने बताया कि घायल को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। घंडूरी वृत्त के पटवारी विक्रम सिंह ने कहा कि हमले में घायल व्यक्ति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

स्थानीय लोगों में जंगली जानवरों का डर

वहीं, आस-पास के लोगों को जंगली जानवरों का डर सताने लगा है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भालू के हमलों से बचाव के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। क्षेत्र में जंगली जानवरों का भय अधिक बढ़ने के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख