रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश की किन्नौर जिला से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां हाइड्रा क्रेन के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय देवराज के रूप में हुई है- जो कि जिला कुल्लू के पोशना गांव का रहने वाला था।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
देवराज की मौत की खबर सुनने के बाद घर पर मातम पसर गया है। देवराज अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी और विधवा मां को छोड़ गया है। देवराज का बेटा अभी LKG में पढ़ता है। देवराज की मौत के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : स्कूल बस और पंजाब रोडवेज में टक्कर, मची चीख-पुकार
ऊपर गिरा हाइड्रा क्रेन का गिरा जेक
जानकारी के अनुसार, स्टील वर्क कंपनी ने काम लगाया हुआ था। इसी में देवराज मकेनिक का काम कर रहे थे। इसी दौरान देवराज के ऊपर हाइड्रा क्रेन का जेक गिर गया और उसे चोट लग गई।
अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम
इस हादसे में देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए मोरंग से रिकंगपिओ ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे शिमला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर जब तक वो शिमला अस्पताल पहुंचता तब तक रास्ते में न्युगलसरी के पास देवराज ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : बच्चों के साथ स्कूल से लौट रहा था शिक्षक, खाई में गिर गई कार
परिवार का एकमात्र सहारा था देवराज
बताया जा रहा है कि देवराज अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। देवराज की एक बेटी और एक बेटा है। देवराज की बेटी प्लस 1 में पढ़ रही है और बेटा अभी LKG में पढ़ रहा है।
फिलहाल, पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।