राजनीति

#हादसा

October 30, 2024

हिमाचल : शख्स पर गिर गया गर्म पानी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Hot water damtal kangra 57 years old man himachal pradesh
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की गर्म पानी में झुलसने के कारण मौत हो गई है। त्योहार वाले दिन व्यक्ति की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

गर्म पानी में झुलसा व्यक्ति

बताया जा रहा है कि व्यक्ति का पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। मगर आज उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। व्यक्ति की मौत के बाद से परिवार में मातम पसर गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : साइकिल पर घर जा रहा था शख्स, रास्ते में ट्रक ने कुचला मिली जानकारी के अनुसार, थपकौर के रहने वाला 58 वर्षीय भगत सिंह पर कुछ दिन पहले अचानक गर्म पानी की बाल्टी गिर गई थी। इस घटना में भगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। कुछ दिन से भगत सिंह अस्पताल में उपचाराधीन था। मगर आज उसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में दो पैराग्लाइडर्स ने गंवाई जा*न, ये बताया जा रहा कारण मामले की पुष्टि करते हुए डमटाला थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि शख्स पर गर्म पानी कैसे गिरा। विदित रहे कि हिमाचल में हल्की ठंड का एहसास होने लग पड़ा है। ऐसे में बहुत सारे लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। यह भी पढ़ें : आधी रात हिमाचल पहुंची प्रियंका गांधी, पति वाड्रा भी संग आए- दिवाली मनाकर लौटेंगी आपको बता दें कि इस साल हिमाचल में दिवाली के त्योहार पर कुछ परिवारों को कभी ना भूलने वाले गम मिल रहे हैं। हाल ही में मंडी की चौहारघाटी में हुए सड़क हादसे ने पूरे हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच युवकों की मौत हो गई थी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख