#हादसा

November 22, 2024

हिमाचल: स्कूल से घर जा रहा था बच्चा, बंदर झपटा- सीढ़ियों से गिर गया बेचारा

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रसिद्ध माल रोड पर शुक्रवार दोपहर बाद एक बच्चा बंदर से डरकर भागते हुए सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना इवनिंग कॉलेज के पास स्थित सीढ़ियों पर हुई, जहां बच्चा अचानक फिसलकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बंदर से डरकर भागा बच्चा 

जानकारी के अनुसार, बच्चा बंदर से डरकर भाग रहा था और अचानक कॉलेज के गेट की सीढ़ियों से गिरकर माल रोड पर एक ज्वैलर की दुकान के पास गिर पड़ा। इसके कारण उसे गंभीर चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि कुछ ही देर में पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें : वर्दी और ग्लैमर का संगम: लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया कायथ बनी मिसेज इंडिया

बच्चे की नहीं हुई थी पहचान

हादसे का शिकार हुए बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन अनुमान है कि बच्चा माल रोड के आसपास का निवासी हो सकता है। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद माल रोड और आसपास के इलाकों में बंदरों के आतंक पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। यह भी पढ़ें : हिमाचल में युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, CBI ऑफिसर बन ठगे 17.50 लाख

बंदरों के आतंक से परेशान लोग 

बता दें कि शिमला में बंदरों की बढ़ती संख्या एक गंभीर समस्या बन चुकी है। खासकर माल रोड जैसे व्यस्त इलाके में बंदरों का आतंक स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए खतरे का कारण बन रहा है। लोग मानते हैं कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिछले 12 दिन से लापता था पूर्व पंचायत प्रतिनिधि, नाले में मिली देह

सुरक्षा के लिए उठाएं जरूरी कदम

स्थानीय निवासी और व्यापारियों का कहना है कि बंदरों के आतंक को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यह न केवल लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि शिमला के पर्यटन उद्योग को भी सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख