राजनीति

#हादसा

September 28, 2024

हिमाचल: रैली में लगा रहा था नारे- बेसुध होकर गिरा, नहीं बच पाया

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal was raising slogans in the rally fell unconscious news hamirpur
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में देवभूमि संघर्ष समिति की विशाल रैली निकाली जा रही है। जिसमें हिमाचल में हुए अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर हिंदू संगठन ने प्रदर्शन किया। वहीं, जिला हमीरपुर में इस रैली में शामिल एक व्यक्ति की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। यह घटना उपायुक्त कार्यालय परिसर में हुई, जहां रैली के दौरान अचानक व्यक्ति को हृदयगति रुकने का सामना करना पड़ा। मृतक की उम्र 49 वर्ष बताई जा रही है।

बेसुध होकर गिरा व्यक्ति

शनिवार सुबह देवभूमि संघर्ष समिति ने वक्फ बोर्ड को समाप्त करने और मस्जिद व मजारों के अवैध निर्माण को रोकने के लिए एक विशाल रैली का आयोजन किया। यह रैली हमीरपुर शहर में निकाली जा रही थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। रैली का उद्देश्य उपायुक्त को ज्ञापन सौंपना था लेकिन जैसे ही रैली उपायुक्त कार्यालय के निकट पहुंची एक व्यक्ति अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें: HPU के हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरा छात्र, लॉ की कर रहा था पढ़ाई

नहीं बच पाया

वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत इसकी स्थिति को भांपते हुए व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उसके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : चढ़ाई पर चालक से नहीं लगा गियर, खड्ड में गिरा ईंटों से भरा ट्रक

क्या कहता है प्रशासन

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना ने रैली में शामिल लोगों में शोक की लहर पैदा कर दी है और आयोजकों ने भी सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता को महसूस किया है। पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख