राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल:अनियंत्रित हुई स्कूटी, पार्षद स्वर्ग सिधारा, साथी हुआ गंभीर घायल

"ऊना में स्कूटी हादसा, पार्षद की मौत, दूसरा गंभीर घायल"

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal una rampur scooty nominated councilor lost life one person injured

ऊना। हिमाचल में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के ऊना जिला में हुआ है। यहां हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक व्यक्ति मनोनित पार्षद था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

स्कूटी हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ऊना जिला के तहत आते रामपुर में हुआ है। हादसे में स्कूटी के अनियंत्रित होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान करनैल सिंहए पुत्र चुडू राम के रूप में हुई है। मृतक करनैल सिंह वार्ड नंबर 9 का रहने वाला था और अपने वार्ड बैहल्ली मोहल्ला ऊना का पार्षद था।

ऊना के रामपुर में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बीती रात को करनैल सिंह निवासी बैहली मोहल्ला नरेंद्र पुरी निवासी संतोषगढ़ के साथ स्कूटी पर सवार होकर संतोषगढ़ की तरफ आ रहे थे। इस दौरान जब यह लोग रामपुर पहुंचे तो अचानक से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार दोनों लोग घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने करनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नरेंद्र पुरी का उपचार चल रहा है।  अस्पताल प्रबंधन ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेड़ से टकराई कार, एक बहन स्वर्ग सिधारी,चालक-दूसरी बहन घायल

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आज यानी शनिवार को पुलिस ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख