ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक ही दिन में दूसरी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सुबह शादी समारोह से लौट रहे लोगों की इनोवा गाड़ी खड्ड में बह गई थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं तीन लापता की तलाश जारी है। वहीं अब पानी के तेज बहाव में दो मासूम बच्चों के बहने की खबर सामने आई है।
प्रवासियों की झुग्गियों में आया पानी
बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो मासूम बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए थे। जिसमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश की जा रही है। इस हादसे से समूचे क्षेत्र में मातम पसर गया है। वहीं बच्चों माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। यह हादसा ऊना जिला के उपमंडढल हरोली के औद्योगिक क्षेत्र बाथू में रविवार को सामने आया है।
यह भी पढ़ें:
मातम में बदली खुशियां: दस को मलबे से निकाला, एक ही बचा जिंदा, 2 लापता
छह साल की बच्ची का शव बरामद
दरअसल बाथू में खड्ड के किनारे प्रवासी मजदूरों ने अपने रहने के लिए झुग्गियां बना रखी हैं। शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते रविवार को इन प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में पानी आ गया। जिसके चलते इन प्रवासी मजदूरों के दो बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद बच्चों की तलाश में जुटे लोगों ने छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद कर लिया। जबकि 3 वर्षीय बालक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: खेतों की रखवाली करने जा रहे नंदलाल को बैल ने कुचला, नहीं बची जा.न
3 साल के बालक की तलाश जारी
इस हादसे में जान गंवाने वाली मासूम बच्ची की पहचान राशि के रूप् में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी हरोली मोहन रावत सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मोहन रावत ने बताया कि एक बच्ची का शव बरामद कर लिया है। 3 वर्षीय बालक की तलाश की जा रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें बालक की खोजबीन में लगी हुई हैं और सभी संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। वहीं दूसरी तरफ बच्चों के लापता होने की सूचना से परिजनों का रो.रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 24 वर्षीय गर्भवती लापता, सास के साथ चेकअप कराने टांडा आई थी
24 घंटे से हो रही भारी बारिश
बता दंे कि हिमाचल में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश का दौर जारी है। इस बारिश ने प्रदेश में जमकर कहर मचाया है। पूरे प्रदेश के नदी नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग और जिला प्रशासन बार बार लोगों से अपील कर रहा है कि वह नदी नालों से दूर रहें, ताकि किसी अनहोनी घटना से बचा जा सके।