#हादसा

September 12, 2024

हिमाचल: प्लेनर मशीन पर काम करते पति को लगा करंट, छुड़ाने आई पत्नी भी झुलसी

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में एक दर्दनाक हादसे की सूचना रिपोर्ट की गई है। इस हादसे में दंपत्ति करंट की चपेट में आ गए। जिससे पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। यह हादसा ऊना जिला के उपमंडल अंब से सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

घर में ही लग गया दंपत्ति को करंट

बताया जा रहा है कि अंब के तहत आती ग्राम पंचायत बेहड़ के अधीन आते अकरोट में एक दंपत्ति करंट की चपेट में आ गया, जिससे पति की मौत हो गई और पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा आज गुरुवार दोपहर बाद उस समय पेश आया, जब घर में लगाई प्लेनर मशीन में एक व्यक्ति काम कर रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें:नदी किनारे खेल रहे थे बच्चे और फिर कुछ ऐसा देखा कि चिल्ला उठे

प्लेनर मशीन पर काम करते लगा करंट

दरअसल 35 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र हंसराज निवासी अकरोट अपने घर में लगाई प्लेनर मशीन पर काम कर रहा था। इसी बीच अचानक उसे करंट लग गया और वह मशीन के साथ चिपक गया। वहीं पास में उसकी पत्नी काम कर रही थी। जब उसने पति को मशीन से चिपके देखा तो वह उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगी और खुद भी करंट की चपेट में आ गई। यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट का आदेश- ना किया जाए SP बद्दी इल्मा अफरोज का तबादला, जानें मामला

अस्पताल पहुंचाने से पहले पति की मौत

इसी बीच राकेश की भाभी ने जब दोनों को करंट की चपेट में आए देखा तो उसने तुरंत ही घर का मेन स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद राकेश का भाई भी मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत ही सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों डॉक्टर ने राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज के खिलाफ शिमला में फिर नारेबाजी, सरकार और पुलिस के खिलाफ रोष

पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज ने बताया पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में 10 साल से रह रहा था विदेशी नागरिक, किराये के कमरे में मिली देह

इस मानसून सीजन 15 लोगों की करंट से हुई मौत

बता दें कि बरसात का मौसम शुरू होते ही करंट की घटनाओं में काफी इजाफा हो जाता है। कई बार घरों में ही करंट दौड़ने लगता है, जिससे कई लोगों की मौत भी हो जाती है। हिमाचल में इस मानसून सीजन में 64 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 15 लोगों की मौत सिर्फ करंट लगने से ही हुई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख