#हादसा

August 1, 2024

रिश्तेदार को अंतिम विदाई देने निकला था शख्स, रास्ते में खुद ही स्वर्ग सिधार गया

शेयर करें:

ऊना। कहते हैं कि मौत दिन और समय देख कर नहीं आती। ऐसा ही कुछ हुआ है हिमाचल के ऊना जिला में यहां दुसरे व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे व्यक्ति की अपनी ही मौत हो गई। व्यक्ति को बीच सड़क पर हार्ट अटैक आ गया और उसकी वहीं पर मौत हो गई। हालांकि व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऊना के हरोली से सामने आया मामला

दरअसल ऊना जिला के हरोली क्षेत्र के दुलैहड़ में एक व्यक्ति की मौत उस समय हो गई, जब वह अपने निकट संबंधी की मौत पर उसके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था। यह व्यक्ति हिमाचल पथ परिवहन निगम से बतौर हैड मैकेनिक सेवानिवृत्त हुआ था। सुबह के समय वह एचआरटीसी की बस में एक रिश्तेदार के निधन पर अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए निकला था।

बस से उतरते ही आया हार्ट अटैक

बताया जा रहा है कि जब व्यक्ति दुलैहड़ में पहुंचा तो बस से उतर कर पैदल आगे को निकला। इसी बीच वह अभी कुछ ही दूरी पर गया था कि उसे अचानक से सीने में तेज दर्द हुआ। जिसके चलते उसकी वहीं पर मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। इस हैरान कर देने वाली घटना की चर्चा हर किसी की जुबान पर है।

हिमाचल से जुड़ी इन दो बड़ी खबरों को भी पढ़ें  या यहीं पर क्लिक करें

300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, पति की आंखों के सामने स्वर्ग सिधारी पत्नी हिमाचल के चंबा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। यह महिला पति और अन्य लोगों के साथ एक गाड़ी में सवार थी। इसी बीच अचानक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त..पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, कई टुकड़ों में बंट गया शरीर

हिमाचल के ऊना जिला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट मंे आने से दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना भयंकर था कि घटना स्थल पर मौजूद लोगों की व्यक्ति के शव को देख कर रूह कांप गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख