#हादसा

July 25, 2024

सड़क किनारे खड़ा था ट्रक, अंदर पड़ा मिला चालक; थम चुकी थी सांसें

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस को संदिग्ध अवस्था में एक 44 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। यह शव नेशनल हाईवे पर पार्क एक ट्रक से बरामद हुआ है। मृतक का नाम विमल किशोर बताया जा रहा है- जो कि करसोग, मंडी का रहने वाला था।

NH5 पर सड़क किनारे पार्क था ट्रक

बताया जा रहा है कि बुधवार को दिन के समय परवाणू पुलिस की टीम ने दत्यार के समीप NH5 पर सड़क किनारे एक ट्रक पार्क देखा। यह भी पढ़ें: मंडी लोकसभा चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती, क्या चली जाएगी कंगना रनौत की सांसदी ? जब पुलिसकर्मियों ने ट्रक के पास जाकर आवाज लगाई तो उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अंदर झांककर देखा तो ट्रक में एक आदमी बेहोश पड़ा हुआ था।

शव को पोस्टमोर्टम के लिए ESI अस्पताल भेजा

बहुत कोशिश करने के बाद भी जब विमल नहीं उठा तो पुलिस हैरान रह गई। बताया जा रहा है कि तब तक विमल की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक आज : देहरा पुलिस जिला के साथ और क्या रहेगा खास- यहां जानें ऐसे में पुलिस ने उसका शव ट्रक से बाहर निकाला और पोस्टमोर्टम के लिए परवाणू के ESI अस्पताल में भेज दिया साथ ही विमल की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी।

अभी तक मौत का असली कारण नहीं पता चल पाया

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रणव चौहान ने कहा है कि पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। हालांकि, अभी तक विमल की मौत की असली वजह पता नहीं चल पाई है। बहरहाल पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख