राजनीति

#हादसा

June 26, 2024

बाइक सवार युवक को टेंपो वाले ने उड़ाया: अस्पताल ले गए फिर भी नहीं बचा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal solan nalagarh bike auto tempo collided
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां न्यू नालागढ़ में एक टेंपो और बाइक की आपस में टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। हादसा DPS स्कूल के पास पेश आया है।

एक और टेंपो में हुई जोरदार टक्कर

बताया जा रहा हो कि हादसे में बाइक चालक घायल हो गया था। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें: मानसून आने में बस एक दिन बाकी: अब तीन नहीं चार दिन होगी भारी बारिश- जानें

बाइक चालक की नहीं बची जान

मृतक की पहचान गुरमुख सिंह के रूप में हुई है- जो कि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिला स्थित बाघ गांव का रहने वाला था। मामले में पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। टेंपो चालक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है- जो कि ढांग गांव का रहने वाला है।

हिमाचल से जुड़ी यह दो बड़ी खबरें भी पढ़ें:

महिला की आंखों के सामने उजड़ गया उसका सुहाग

यह दुखद मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां झाकड़ी इलाके में बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण एक महिला का सुहाग उसकी आंखों के सामने उजड़ गया है। दोनों पति-पत्नी बोलेरो में सवार होकर अपनी घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच बोलेरो चालक से चढ़ाई में बोलेरो ऊपर नहीं चढ़ पाई और अचानक बैक होकर नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में महिला के पति की मौके पर मौत हो गई। जबकि, महिला और...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खड्ड में नहाने गया अभिनव और नहीं लौटा घर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की हार जलाड़ी पंचायत के साथ बहती बनेर खड्ड में एक युवक डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान अभिनव के रूप में हुई है- जो कि महज अभी 24 साल का था। अभिनव अभी हाल ही में अपनी ITI की पढ़ाई पूरी की थी। अभिनव का परिवार बहुत ही गरीब है। अभिनव के पिता दिहाड़ी लगाकर आने परिवार का खर्च चलाते हैं। अभिनव दो बहनों का इकलौत भाई था। हैं। अभिनव की मौत...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख