#हादसा

April 21, 2026

हिमाचल: बाइक वाले से लिफ्ट लेकर घर जा रहा था युवक, बस ने मारी टक्कर; मौके पर थमी सांसें

बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर 

शेयर करें:

Police Investigation

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक दुखद और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। 

बाइक वाले से मांगी लिफ्ट 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला सोलन के  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला बुरावाला मार्ग पर बीते कल दोपहर पेश आया है। युवक  बद्दी के एक स्थानीय उद्योग में काम करता था और रोजाना की तरह सोमवार को भी काम पर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे काम खत्म करने के बाद वह अपने एक परिचित से बाइक पर लिफ्ट लेकर अपने कमरे की ओर जा रहा था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पत्नी ने प्रेमी संग मिल मौ*त के घाट उतारा पति, कुंए में फेंका, अब उम्रकैद की मिली सजा

बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर 

दोनों जैसे ही बुरावाला के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने सड़क पर गिर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहा युवक भी हादसे में घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक की पहचान

राहुल राठौर उम्र 32 साल जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रूप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज लगेगी आचार सहिंता! पंचायती चुनाव का होगा आगाज, आयोग ने बुलाई प्रेस वार्ता

घायल को पहुंचाया अस्पताल 

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज 

वहीं SP अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि  पुलिस ने हादसे में शामिल निजी बस को जब्त कर लिया है और बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख