#हादसा

July 30, 2024

बाइक पर जा रहे थे पति-पत्नी, पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, मिली...

शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पांवटा साहिब क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक पर पति-पत्नी सवार थे। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि, पति गंभीर रूप से घायल है। मृतका की पहचान मोनिका के रूप में हुई है- जो कि महज 20 साल की थी। घायल की पहचान सूरज के रूप में हुई है- जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है।

ट्रक ने पीछे से मारी बाइक को टक्कर

जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम बेहड़ेवाला सड़क पर पेश आया है। दोनों पति-पत्नी अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच ट्रक नंबर HP17G-4977 ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक चालक का संतलुन बिगड़ गया और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। यह भी पढ़ें: बुआ के पास रहने गया था 17 वर्षीय अभिषेक, घर लौटते रास्ते में हुआ लापता

पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

मौके से फरार हुआ ट्रक चालक

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। साथ ही मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए फरार ट्रक चालक को भी ट्रक समेत हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां फटा बादल: फ्लैश फ्लड में बही दुकानें, होटल और शराब का ठेका

हिट एंड रन का मामला दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए ASP पांवटा साहिब अदिति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख