राजनीति

#हादसा

February 17, 2026

हिमाचल : भागवत कथा सुनकर लौट रहा था दंपती- खाई में लुढ़की कार, दोनों को मिली दर्दनाक मौ.त

कथा सुनकर लौट रहे ग्रामीणों ने देखा हादसा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

 Accident News

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे अब गंभीर चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। आए दिन सामने आ रही दुर्घटनाएं लोगों को दहला रही हैं। इसी बीच जिला सिरमौर से एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

गहरी खाई में गिरा कार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र के देवठी मझगांव के कुथल धार में पेश आया। बताया जा रहा है कि कार (HP-16A-5019) में तीन लोग सवार थे। जैसे ही वाहन देवठी मझगांव के समीप पहुंचा, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में डॉक्टरों का कमाल : बिना चीर-फाड़ कर बचाई 2 मरीजों की जान, PGI का झंझट खत्म

चीखों से दहल उठा इलाका 

कार के खाई में गिरते ही जोरदार आवाज और चीख-पुकार से कुछ देर के लिए पूरा इलाका दहल उठा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद  

लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए तीनों को IGMC शिमला रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पति- पत्नी ने दम तोड़ दिया,  जबकि चालक अमन कुमार का इलाज जारी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : BSF में असिस्टेंट कमांडेंट बना महेश्वर- वर्दी पहन लौटा गांव, मां का सपना किया पूरा

मृतकों की पहचान 

राम बहादुर उम्र 62 साल और मीना देवी उम्र 60 साल पत्नी राम बहादुर मृतक दंपति नेपाली मूल के थे और क्षेत्र में बागीचे में काम करते थे।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में डॉक्टरों का कमाल : बिना चीर-फाड़ कर बचाई 2 मरीजों की जान, PGI का झंझट खत्म

कथा सुनकर लौट रहे ग्रामीणों ने देखा हादसा

मामले की सूचना स्थानीय निवासी नरवीर सिंह ने पुलिस थाना राजगढ़ में दी। जो सिरमौर के रहने उन्होंने बताया कि जब वह क्यारी गांव से भागवत कथा सुनकर वापस अपने घर लौट रहे थे।, तभी कुंथल धार के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख