कुल्लू. श्रीखंड महादेव यात्रा का अपना एक विशेष महत्व है। हर साल हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस जोखिम भरी पावन यात्रा पर जाते हैं। इनमें से कुछ लोग भोले बाबा के दर्शन पाने में सफल होते हैं, जबकि हर साल ही कई सारे लोग इस जोखिम भरी यात्रा में अपनी जान भी गंवा देते हैं।
पांव फिसलने से हुआ हादसा
ताजा खबर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सामने आ रही है जहां बीते कल श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकले एक श्रद्धालुओं की पांव फिसल कर गिर जाने के चलते मौत हो गई। हफ्ते भर के भीतर सामने आया अपनी तरह का यह दूसरा मामला है।
यह भी पढ़ें:
कांग्रेस शासित राज्य में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोलः सुक्खू सरकार पर सभी की निगाहें
अभी शुरू नहीं हुई है यात्रा
आपको बता दें कि स्थानीय प्रशासन के द्वारा अभी यात्रा शुरू नहीं की गई है और लोगों को जाने की मनाही भी है मगर इसके बावजूद भी लोग मन नहीं रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं।
पार्वती बाग़ में हुआ हादसा
ताजा मामले में जान गंवाने वाले व्यक्ति का नाम रोहित कुमार बताया गया है, जिसकी उम्र 32 साल थी। मूल रूप से हरियाणा स्थित हिसार का रहने वाला रोहित कुमार प्रशासन की पाबंदी के बावजूद भी श्रीखंड महादेव यात्रा पर जाने के लिए निकला था।
इस दौरान पार्वती बाग के पास अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे की ओर जा गिरा। हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू स्थित निरमंड अस्पताल में ले जाया गया।
इससे पहले हुई थी स्थानीय युवक की मौत
आपको बता दें कि इसी हफ्ते निरमंड के रहने वाले एक युवक की भी श्रीखंड महादेव यात्रा के रास्ते में मौत हो गई थी, जो कि कैंपिंग के टेंट लगाने ऊपर की ओर गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कांग्रेस की दो सीटें लगभग फाइनल, एक पर चल रही माथापच्ची; जानें
मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रशेखर के द्वारा की गई है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है।
फिलहाल एसडीएम निरमंड की तरफ से श्रद्धालुओं को श्रीखंड यात्रा पर जाने के लिए मना किया गया है इसके बावजूद भी लोग नहीं मान रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।
जानें कब शुरू होगी श्री खंड महादेव यात्रा
उन्होंने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि अभी श्रीखंड महादेव तक जाने वाले रास्ते काफी ज्यादा खराब है और दोनों तरफ बर्फ पड़ी हुई है। ऐसे में इन रास्तों पर सफर करना जान को जोखिम में डालने के बराबर है। आपको बता दें कि श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक तौर पर जुलाई महीने में शुरू होगी, जिसकी डेट फिलहाल फाइनल नहीं हो सकी है।