#हादसा
May 10, 2026
हिमाचल : सड़क से अचानक खेतों में पलटा ट्रक, चपेट में आया चालक- नहीं बच पाई जा*न
अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा ट्रक
शेयर करें:

शिमाल। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमाल में एक बेहद दुखद और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां पर एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के सुन्नी क्षेत्र के बड़मैन धार के पास बीते शनिवार देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खेतों की तरफ जा गिरा। ट्रक के गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसा देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जब लोगों ने नीचे देखा तो ट्रक पूरी तरह पलटा हुआ था और चालक उसके नीचे दबा पड़ा था। घटना की सूचना रात करीब 1:30 बजे थाना सुन्नी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ASI बृजलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि हादसा काफी गंभीर था और चालक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। इसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पुलिस की मदद करने लगे। चालक को बाहर निकालने के लिए JCB और दूसरी भारी मशीनों को बुलाया गया। अंधेरा होने और ट्रक के खेतों में पलटे होने की वजह से राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। करीब पांच घंटे की लगातार मेहनत के बाद चालक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
रविंद्र ठाकुर उम्र 26 साल, निवासी गांव शोघी, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस को उसकी पहचान ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड से हुई, जो उसकी पैंट की जेब से मिले। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।