#हादसा

May 30, 2024

हिमाचल: महिला शिक्षक चला रही थी कार, खड्ड में जा गिरी; गई जान

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल की सर्पीली सड़कों पर जरा सी लापरवाही हादसों को न्योता देती हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा राजधानी शिमला के ठियोग में हुआ है। यहां एक कार हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में महिला शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ठियोग उपमंडल के बलग के पास हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

खड्ड में गिरी कार, महिला शिक्षक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार ठियोग उपमंडल के तहत आते देहा पुलिस थाना के तहत हुए इस सड़क हादसे में महिला शिक्षक की मौत हो गई है। यह भी पढ़ें: घर से मजदूरी करने निकले भाइयों को टिप्पर ने उड़ाया, पसरा मातम हादसे का शिकार हुई महिला शिक्षक खुद की कार चला रही थी। गाड़ी की रफ्तार तेज होने के चलते एक मोड़ पर महिला शिक्षक गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाई और कार सीधे खाई में उतर गई। मृतक महिला देहा के एक स्कूल में तैनात थी।

महिला शिक्षक खुद चला रही थी कार

हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान 48 वर्षीय प्रज्ञा शर्मा पत्नी देवकी नंदन के रूप में हुई है। वह ठियोग के मोतिबन की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि प्रज्ञा शर्मा अपनी ऑल्टो कार से नेरीपुल से नैना की तरफ आ रही थी और वह कार में अकेली ही थी। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई।

तेज रफ्तार कार खड्ड में गिरी

पुलिस को दी जानकारी में टिप्पर चालक रणजीत चौहान पुत्र खन्नी राम निवासी जिला सिरमौर ने बताया कि वह अपना टिप्पर लेकर धामला की ओर जा रहा था। शाम के करीब पांच बजे जब वह नैना के पास पहुंचा तो एक महिला जो कार चला रही थी। नेरीपुल की ओर से तेज गति से आई और सीधे मोड़ पर जाकर कार समेत खड्ड में जा गिरी। यह भी पढ़ें: घर के पास दहका जंगल, महिला का घुट गया दम, 3 बच्चों को छोड़ गई अकेला

अस्पताल पहुंचाने से पहले महिला ने तोड़ा दम

रणजीत सिंह के अनुसार उसने इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों को दी और घटनास्थल पर पहुंचा। महिला घायल अवस्था में खड्ड के किनारे पड़ी हुई थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक परिवार के तीन लोगों की गई जान महिला को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रणजीत सिंह के बयान पर देहा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक महिला के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख