#हादसा

August 1, 2024

एक ही परिवार के 7 लोग लापता: तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात को भारी बारिश से तबाही हुई है। कुल्लू, मंडी और शिमला के रामपुर में तीन जगह बादल फटा है। बादल फटने से कई घर बह गए हैं। जिसमें 52 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। इस तबाही में कुल्लू के एक ही परिवार के सात सदस्यों भी लापता हैं। वहीं, मंडी में अभी तक एक शव और रामपुर में 2 शव मिले है। वहीं SDRF की टीम ने 35 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। [caption id="attachment_12234" align="alignnone" width="723"]Rescue Rescue[/caption]

एक ही परिवार के 7 लोग लापता

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू के निरमंड के कुर्पन खड्ड में श्रीखंड के रास्ते में बादल फटने से तबाही मच गई। इस दौरान इस त्रासदी में एक ही परिवार के 7 लोग लापता हो गए हैं। हालांकि SDRF की टीम लापता व्यक्तियों की तलाश कर रही है। [caption id="attachment_12235" align="alignnone" width="723"]Kullu Kullu[/caption] यह भी पढ़ें: मधुमक्खियों के झुंड से हुआ 43 साल के बबलू का सामना: अस्पताल ले गए लेकिन..

रामपुर में बिजली प्रोजेक्ट का पावर हाउस बहा

रामपुर के समेज खड्ड में बादल फटने के बाद समेज गांव के कई घर मलबे में बह गए। यहां 36 लोगों के लापता होने की सूचना है। जबकि, दो लोगों की मौत हो गई है। बादल फटने से यहां एक स्कूल, गेस्ट हाउस और बिजली प्रोजेक्ट का पावर हाउस भी बह गया है। [caption id="attachment_12236" align="alignnone" width="723"]Shimla-Rampur Shimla-Rampur[/caption]

मंडी में एक व्यक्ति की मौत, 11 लोग लापता

मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र स्थित राजवन गांव में आधी रात को बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 11 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। बादल फटने के कारण क्षेत्र के कई घर पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। [caption id="attachment_12237" align="alignnone" width="723"]mandi mandi[/caption] यह भी पढ़ें: मंडी में फटा बादल: 11 से ज्यादा लोग लापता, कई घर बहे

लाहौल-स्पीति में भूकंप के झटके

लाहौल-स्पीति में बुधवार आधी रात को भूकंप की रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई है। जमीन के अंदर इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। [caption id="attachment_12238" align="alignnone" width="723"]Spiti Spiti[/caption]

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख