#हादसा

June 21, 2024

सुबह-सवेरे नीचे लुढ़की HRTC बस: 4 लोग परलोक सिधारे, तीन गंभीर

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित जुब्बल में एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां सुबह सवेरे हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए रोहड़ू अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे के वक्त बस में ड्राइवर-कंडक्टर को मिलकर कुल 7 लोग सवार थे। आज सुबह 7 बजे के करीब रोहड़ू डिपो की यह बस जुब्बल स्थित कुडू से गिल्टाड़ी जाने को निकली थी। बस को सफ़र पर निकले अभी 10 मिनट का समय भी नहीं गुजरा था कि कुडू से करीब तीन किलोमीटर आगे चौरी कैंच में ड्राइवर के हाथ से बस का नियंत्रण छूट गया। यह भी पढ़ें: हिमाचल: पिता ने इकलौते बेटे को दी मुखाग्नि, लाडले को विदा करने मोक्षधाम पहुंची मां इसके बाद बस सड़क से लुढ़ककर ढांक से होते हुए करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी और नीचे खाई में गिरने से बच गई। अन्यथा मरने वालों का आंकड़ा और भी अधिक हो सकता था। बताया जा रहा है कि इस रूट से लौटते समय बस में 40 से 50 यात्री आते हैं। गनीमत ये रही कि बस गंतव्य को जा रही थी, ना कि वहां से लौट रही थी।

जान गंवाने वालों के नाम

  • बस ड्राइवर कर्म दास पुत्र भोगी राम गांव कुडू जुब्बल
  • कंडक्टर राकेश पुत्र शिव राम गांव धरकोटी बिलासपुर
  • बिरमा देवी (62 साल) पत्नी अमर सिंह निवासी धांसर गांव
  • धनशाह ( 52) निवासी नेपाल

तीन बच्चों और पत्नी को पीछे छोड़ गया ड्राइवर

हादसे में जान गंवाने वाले HRTC बस के ड्राइवर कर्म दास अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे समेत तीन बच्चों और पत्नी को पीछे छोड़ गए हैं। जबकि कंडक्टर के पीछे उनकी पत्नी रह गई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, पति-पत्नी और बेटा था सवार

घायल हुए लोगों के नाम

  • जयेंद्र सिंह रांगटा (63)
  • दीपिका (25) पुत्री संजय ठाकुर निवासी गिल्टाड़ी
  • हस्त बहादुर
हादसे के बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव अभियान शुरू कर दिया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए रोहड़ू ले जाया गया है और घायलों का इलाज भी रोहड़ू अस्पताल में हो रहा है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगामी इलाज के लिए IGMC भी ले जाया जा सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख